गुमला: गुमला में पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, अनिश्चित भविष्य की ओर देख रहे हैं बच्चे
Gumla, Gumla | Sep 8, 2025 गुमला जिले के पुग्गू पंचायत अंतर्गत नवाटोली गांव में पांच नाबालिग मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। बच्चों की मां राधा उरांव की मौत के बाद वे पूरी तरह अनाथ हो गए। 2023 में पिता धनेश्वर उरांव ने पटना के एक ईंट-भट्ठे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर ग्रामीण चिंतित हैँ।