गुमला: शहर के कनक ज्वेलर्स गोलीकांड मामले में आठवां अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | Sep 8, 2025 गुमला के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स को लूटने का प्रयास करने और विरोध करने पर संचालक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर घायल करने के मामले में अंतिम एवं आठवां अभियुक्त रॉबिन टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज है। आरोपी चैनपुर थाना के अटकाही का रहने वाला है और टेंपो चलाता है। इसके टेंपो में बैठकर ही सभी ने लूट की योजना बनाई थी।