चानन: महुलिया गांव पासवान टोला में शराब तस्कर की धर-पकड़ के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध और हंगामा
शराब तस्कर का पीछा करने के क्रम में चानन थाना की पुलिस वाहन महुलिया पासवान टोला के पास कीचड़युक्त सड़क पर अनियंत्रित होकर पुंज से टकरा गयी. घटना गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे की है.हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर हंगामा किया. पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने तस्करों को भगा कर शराब नष्ट कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.