बड़ौद: आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति: 60 हजार रिश्वत मांगने वाले 2 अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार
आगर मालवा जिले के बड़ौद में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार शाम 5 बजे के लगभग बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची शामिल हैं। दोनों ने शिकायतकर्ता की पत्नी को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति दिल