जहानाबाद: बम ब्लास्ट मामले में नाम जोड़कर डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर डॉक्टर से ₹27.30 लाख की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज
जहानाबाद शहर में साइबर ठगों ने एक डॉक्टर को डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर 27 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले की है, जहां रहने वाले डॉ. अरुण कुमार को अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को एटीएस ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताया गया।