फूड पॉइजनिंग से चार बच्चों समेत महिला की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के उदयपुरा गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों समेत एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने बीती शाम दाल-चावल का भोजन किया था, जिसके बाद देर रात से उनकी तबीयत खराब होने लगी हालत बिगड़ने पर आज सभी को ग्राम उदयपुरा, खजुराहो से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।वहीं डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। मरीजों को मेडिसिन स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया है और फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर