बांधवगढ़: उमरिया में बलराम कृषि महोत्सव: किसानों को सौगात, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान पहुंचे; CM मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन
उमरिया में आज बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान उमरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का भी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया।