सोहागपुर: एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
सोहागपुर। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहत