डौण्डीलोहारा: राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में आयोजित शिविरों में आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण
डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम पंचायत भंवरमरा, खैरकट्टा, कोड़ेकसा, चिल्हाटीकला तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुजरा, खैरवाही, अवारी, मरदेल, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोटगांव, अर्जुनी टिकरी आदि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आम जनता से प्राप्त त्रुटिसुधार आदि से संबंधित राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया।