बानसूर: बानसूर ब्लॉक में प्रकाश चंदेला बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष
Bansur, Alwar | Apr 17, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत बानसूर ब्लॉक के लिए नई नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष रामस्वरूप अधाना ने प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज शर्मा के निर्देश पर महनपुर निवासी प्रकाश चंदेला को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।