बिलासपुर: गणेश नगर में 19 वर्षीय युवक का शव मिला, हत्या के मामले में दो संदेही हिरासत में, आपसी विवाद है मुख्य वजह
मंगलवार को शाम तकरीबन 4:00 बजे मिली जानकारी, युवक की हत्या से सनसनी, गणेश नगर में 19 वर्षीय युवक का शव मिला, दो संदेही हिरासत में, बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर नयापारा स्थित आनंद गली में 19 वर्षीय मो. इरफान उर्फ बघीरा का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर हत्या की पुष्टि हुई।