टीकमगढ़: तखा मजरा गांव: ससुराल में ज़हरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के तखा माजरा गांव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम विकास अहिरवार बताया गया है जो पलेरा का निवासीहै। परिजन ने बताया कि व्यक्ति तखा मजरा गांव अपनी ससुराल में आया हुआ था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।