जीरापुर: माचलपुर पुलिस ने वार्ड 15 आवास कॉलोनी स्थित गोदाम में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के रखे पटाखे किए जब्त, मामला दर्ज
माचलपुर पुलिस ने वार्ड 15 आवास कॉलोनी से एक गोदाम में रखे अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखे का जखीरा जब्त किया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश अग्रवाल के गोदाम से अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब ₹80000 है। वहीं आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।