Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
kaimurnew
Previous slide
Next slide
अधौरा पुलिस ने बस से 22.50 किलो गांजा बरामद किया, दो तस्कर गिरफ्तार कैमूर जिले के अधोरा थाना क्षेत्र के करर के समीप अधौरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सवारी बस से 22.50 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Mohania, Kaimur
| Sep 28, 2026
MORE NEWS
बाइक का चालान कटा तो नाराज व्यक्ति ने रोकी मंत्री की गाड़ी,थोड़ा देर के लिए मोहनिया भभुआ रोड पर अफरा-तफरी का माहौल। सुरक्षा कर्मी ने बाइक हटाकर रास्ता खाली कराया।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
मोहनिया में भूमि विवाद समाधान दिवस, 24 में से 12 मामलों का निष्पादन मोहनिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद समाधान बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 24 मामले आए, जिनमें दोनों पक्षों की दलीलों और राजस्व कागजातों की जांच के बाद 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। एसडीएम ने शेष 12 लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान जरूरी है। मौके पर एसडीपीओ मोहनिया, डीसीएलआर मोहनिया, सभी सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
कैमूर डीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सामान्य समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा में जिले में 5,117 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित मिलने पर डीएम ने इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लाभुकों को सीएससी केंद्र या प्रखंड मुख्यालय आने में कठिनाई होने पर विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रमाणीकरण के अभाव में किसी पात्र की पेंशन बाधित नहीं होनी चाहिए। विवाह मंडप योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने चिन्हित स्थलों पर सर्वसुविधायुक्त विवाह मंडप निर्माण के लिए नियमानुसार विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर के औचक निरीक्षण में वार्डवार बंद पाए गए नल-जल की समीक्षा करते हुए पीएचईडी विभाग को दो दिनों के भीतर सभी बंद नल-जल को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आगामी युवा महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
कैमूर में जनता दरबार में 62 शिकायतें, डीएम ने त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सोमवार को जिले के सभी स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। आवास योजना से जुड़े आवेदनों पर पात्रता जांच कर पात्रों को अविलंब लाभ देने और अपात्र होने पर स्पष्ट कारण बताने को कहा। ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर 18 अधिकारियों ने 46 नागरिकों से संवाद किया, जबकि 11 प्रखंडों में 16 अधिकारियों की मौजूदगी में 40 नागरिकों ने शिकायतें दर्ज कराईं। पंचायत स्तर पर 9 अधिकारियों ने 94 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को जनता के द्वार तक पहुंचाना और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
चालान कटने से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला कैमूर मोहनिया चांदनी चौक पर चालान कटने से नाराज एक बाइक सवार ने मंत्री के काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने के बाद युवक दोबारा सड़क पर बाइक खड़ी कर धरने पर बैठ गया। बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काटा था, जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने युवक को समझाया।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
कैमूर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 265 स्कूलों के 4,400 खिलाड़ी ले रहे भाग कैमूर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्घाटन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने किया। इस दौरान डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और जैतपुर कला के विद्यार्थियों ने ड्रम के साथ मार्च-पास्ट की प्रस्तुति दी। डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाता है। विद्यालय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस वर्ष अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका 21 खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। फुटबॉल में सबसे अधिक 61 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिले के 265 सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब 4,400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और ताइक्वांडो का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स जगजीवन स्टेडियम में, अंडर-19 फुटबॉल अखलासपुर में और अन्य खेल भभुआ के निर्धारित स्थलों पर हुए। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्घाटन के बाद डीएम ने स्टेडियम स्थित जिम का निरीक्षण कर उसे और आधुनिक बनाने की बात कही। मौके पर एसडीएम अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, डीएवी निदेशक दिनेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
कैमूर में अपराधियों पर नकेल कसने वाले कैमूर पुलिस कप्तान(SP)शिखर चौधरी सर से exclusive interview...
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026
भूमि अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद की बैठक आयोजित, भूमि विवाद के 24 मामलों में 12 मामलों का हुआ निष्पादन...
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026