चालान कटने से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला
कैमूर मोहनिया चांदनी चौक पर चालान कटने से नाराज एक बाइक सवार ने मंत्री के काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने के बाद युवक दोबारा सड़क पर बाइक खड़ी कर धरने पर बैठ गया।
बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काटा था, जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने युवक को समझाया।