समाज व प्रांत की तरक्की के लिए बुजुर्गों के तजुर्बे व उनकी समझदारी के साथ जवानों के जोश दोनों का जुड़ना बहुत जरूरी है। ये बातें मधवापुर प्रखंड के साहरघाट में पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर ने कही। वे वहां जन सुराज के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।