बहराइच: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 दिसंबर को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे
26 दिसंबर यानी शुक्रवार को शहर सहित ज़िले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर आईसीडीएस में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार शाम को डीएचआईओ ने बताया कि इसके संदर्भ में सीएमओ की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन से आए पत्र के मुताबिक विशेष कैंप आयोजित होगा।