बहराइच: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को सांसद ने किया पुरस्कृत
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ हो गया है। आपको बता दें कि जिले में तीन दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं महोत्सव के समापन के मौके पर गुरुवार को बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।