पोलायकलां: पोलायकला मंडी में प्याज 2630 व लहसुन 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिका
पोलायकला। कृषि उपज मंडी में शनिवार को प्याज की 4500 कट्टे तथा लहसुन की 400 कट्टे की आवक दर्ज की गई। मंडी में प्याज और लहसुन के भाव स्थिर बने रहे। मंडी प्रभारी जीतमल सिंह मेवाड़ा ने शनिवार शाम 4 बजे यह जानकारी दी। मंडी में दिनभर किसानों और व्यापारियों की अच्छी आवक-जावक रही।