यमुनानगर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्म स्थान से शुरू हुई संत गुरु रविदास प्रबंधक सभा गधौली के मंदिर में पवित्र कलश वंदन यात्रा आई और यहां से यमुना मंडल के 18 मंदिरों में यह जाएगी।
कैबिनेट मंत्री (विकास एवं पंचायत विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग), हरियाणा सरकार कृष्ण कुमार पंवार ने पवित्र कलश वंदन यात्रा श्री गुरु रविदास मंदिर, गधौली में पहुंचाई। गांववासियों ने पवित्र कलश वंदन यात्रा पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर इस पवित्र यात्रा का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा। मंदिरों में पहुंची पवित्र पावन माटी युक्त कलश का ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज गधौली के मंदिर में लंगर हॉल बनवाने के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्राम वासियों ने बताया कि लंगर हॉल बनाने की मांग काफी समय से बनी हुई थी जिसे आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने घोषणा कर पूरा किया।
उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी की गुरुवाणी में भी इस बात का उल्लेख है, *ऐसा चाहूं राज मैं मिले सबन को अन्न, कोई छोटा बड़ा न हो रविदास रहे प्रसन्न।
विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि इसी प्रकार उनकी वाणी मन चंगा तो कटौती में गंगा का भाव है कि यदि हमारा मन व आत्मा साफ है और मन में भाईचारे की भावना है तो हमारे सारे तीर्थ यही पर ही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार व बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के प्रत्येक जिले से पवित्र कलश वंदन यात्रा निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी ने मानव जाति को प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इस पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य पूरे देश में भ्रमण कर श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है और यह कलश यात्रा सभी मंदिरों में जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, प्रदेश सचिव मदन चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, कार्यालय सचिव रामेश्वर चौहान, महामंत्री नरेन्द्र राणा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, वार्ड नंबर 11 पार्षद संतोष, राहुल कुमार, बीजेपी मंडल कार्यकारी सदस्य बलविंदर, मनिषा कंसल, अमरनाथ, सुनील कुमार, बलबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।