घरौंडा: घरौंडा में पुलिस और टीम ने तोड़ी दो बड़ी अवैध कॉलोनियां
घरौंडा अर्बन एरिया में 6.5 और 11 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों को तोड़फोड़ कर ध्वस्त किया गया। पुलिस और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सड़क नेटवर्क समेत निर्माण सामग्री भी हटाई गई। जिला योजनाकार ने अवैध निर्माण रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रखने का एलान किया है।