गोरखपुर: गोलघर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, सड़क पर उतरे अधिकारी
गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आज ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। एस पी ट्रैफिक और सी ओ ट्रैफिक खुद गोलघर क्षेत्र की सड़कों पर उतरकर खुद हालात का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया और जागरूक किया।साथ ही सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चालान भी किए गए।