बारुन: बर्डी खुर्द पंचायत में संत रविदास विकास शिविर, डीडीसी ने महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक
बारुण प्रखंड की बर्डी खुर्द पंचायत में गुरुवार को श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ मुखर होकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।