टीकमगढ़: टीकमगढ़ में होटल और गार्डन में होने वाले गरबा का बजरंग दल ने किया विरोध, बंद करने की मांग
टीकमगढ़ में होटल एवं गार्डन में होने वाले गरबा को बजरंग दल ने बंद कराने की मांग उठाई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि कावड़ यात्रा को लेकर एक राजनीतिक पार्टी की नेत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर बजरंग दल ने कार्यवाही की मांग की थी अब वह नेत्री गरबा महोत्सव का आयोजन कर रही है जो एक होटल में किया जाएगा।