जमुई: खड़गौर के पास ई-रिक्शा ट्रक से टकराई, 5 लोग घायल, नींद बनी हादसे की वजह
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जमुई–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर के समीप बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब तेज रफ्तार ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया। घायलों की पहचान घाट कुसुंबा निवासी जरकिन कुमार, किशोरी तांती, धनराज तांती, राम आशीष कुमार और विजय तांती के रूप में हुई है।