चौपाल में बुजुर्गों को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
चौपाल: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में चौपाल विकासखंड में सराहनीय पहल सामने आई है। खंड वृद्ध जन फेडरेशन चौपाल से करीब 1100 बुजुर्ग जुड़े हैं, जबकि लगभग 80 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
फेडरेशन के अनुसार, BDO चौपाल विनीत ठाकुर के प्रयासों से मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये और HPSRLM से 10 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसी सहयोग से फेडरेशन के लिए नए भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में है और आगामी 10 से 15 दिनों में भवन तैयार होने की उम्मीद है।
फेडरेशन से जुड़े वरिष्ठ नागरिक विभिन्न उत्पाद तैयार कर आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एप्पल चटनी को FSSAI प्रमाणन के साथ चंडीगढ़ में सम्मान भी मिल चुका है।
नए भवन से बुजुर्गों को बैठकों, कार्यक्रमों और आजीविका गतिविधियों के लिए स्थायी मंच मिलेगा। फेडरेशन ने BDO विनीत ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए आत्मविश्वास और सम्मान की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
**न्यूज टुडे हिमाचल के लिए चौपाल से गिरीश ठाकुर की रिपोर्ट **