*चौपाल...खाई में गिरा वाहन, स्कूली छात्रा की मौ#त व सात बच्चे घायल
आज दिनांक 03.09.2026 को शाम 5:33 बजे पुलिस थाना चौपाल में एक वाहन दुर्घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन, पंजीकरण संख्या HP 08B 3131, स्थान झाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में GSSS देवत के कुल 8 विद्यार्थी सवार थे।इस दुर्घटना में 8 विद्यार्थियों में से एक छात्रा साक्षी पुत्री श्री रमेश, गांव शंठा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल, आयु 11 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा अन्य 7 बच्चे घायल हुए हैं।घायल 7 बच्चों में से एक बच्चे आयु 10 वर्ष को उपचार हेतु IGMC शिमला रेफर किया गया है।
आगामी कार्रवाई जारी है।