सरदारपुर: दसई में गाय गोहरी पर्व मनाया गया, मन्नतधारी ज़मीन पर लेटे, ऊपर से गुजरी गायें, किसी को खरोंच तक नहीं आई
Sardarpur, Dhar | Oct 22, 2025 ग्राम दसई में बुधवार को गाय गोहरी पर्व का आयोजन हुआ। ग्राम दसई के नया बाजार मे इस अवसर पर पारंपरिक गाय गोहरी का आयोजन हुआ। सुबह से ही ग्रामीणों द्वारा अपने गौवंश को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसके बाद एक स्थान पर सभी गायों को एकत्रित किया गया। यहां 8 मन्नतधारी उल्टे लेटे तथा उनपर से करीब 60 से अधिक गाय निकल गई। लेकिन किसी को खरोंच भी नहीं आई।