सरदारपुर में दीपावली के दूसरे दिन आयोजित होने वाले परम्परागत पाड़ा दंगल का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के करीब 7 पाड़ो ने भाग लेकर अपनी ताकत दिखाई लेकिन सभी के बीच मुकाबला बेनतीजा रहा। दरअसल सरदारपुर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के दूसरे दिन परंपरागत पाड़ा दंगल का आयोजन कुम्हार गड्ढा क्षेत्र में हुआ।