सलूम्बर: इटाली पल में मवेशियों के लिए बनाई गई पानी की कुण्डी में गिरने से मासूम की हुई मौत, मौके पर पहुंचे ASI
इंटाली पाल में घर के सामने मवेशियों के पानी पीने के लिए बनाई गई कुण्डी में गिरकर डूबने से 1.4 वर्ष के बालक हार्दिक मीणा की मौत हो गई। प्याऊ में गिरने की जानकारी के बाद परिजन उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सलूंबर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रठोड़ा एएसआई जीवत राम मौके पर पहुंचे।