चेनारी: गुप्ता धाम में अतिक्रमण पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 16 अवैध दुकानें हटाई गईं
Chenari, Rohtas | Jul 12, 2026 गुप्ता धाम में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 अवैध दुकानें हटाई गईं*
जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गुप्ता धाम में सावन मेले से पहले प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को मंदिर परिसर के सामने वर्षों से अवैध रूप से लगी दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया।