बथनाहा: बथनाहा पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत मारपीट के फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह से पुलिस ने मारपीट मामले के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए वारंटी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी गोनौर लहेरी के पुत्र मुग़ले आजम के रुप में की गई। जिसकी पुष्टि स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने कि है। उन्होंने बताया की वारंटी काफी दिनों से फरार था।