चिड़ावा: मंड्रेला पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में संलिप्त एक खाता धारक को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले की मंड्रेला थाना पुलिस ने साइबर अपराध संबंधी शिकायतों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार साईबर अपराध संबंधी शिकायतों में संलिप्त खाताधारक अमित भार्गव पुत्र कालीचरण भार्गव निवासी वार्ड 19 मण्ड्रेला को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।