चिड़ावा: सुलताना में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, भारी पुलिस जाब्ता तैनात
सुलताना कस्बे में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुंझुनूं जिले के करीब 10 थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में करीब 100 के आसपास अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए है।