चिड़ावा: चिड़ावा में रिटायर्ड सुबेदार के घर चोरी की बड़ी वारदात, ढाई लाख के जेवरात सहित नकदी की हुई चोरी
चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 32 स्थित बाइपास क्षेत्र में योगी टाइल्स के पीछे बने एक बंद मकान में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक आर्मी से रिटायर्ड सुबेदार सुरेंद्र श्योराण के घर से नकदी व सोना-चांदी के जेवरात समेत करीब 2.5 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया।