दुधि: रिहंद बांध का जलस्तर घटकर 871.4 फीट पर पहुंचा, एक फाटक से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर घटकर 871.4 फीट पर पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश रुकने के कारण बांध में पानी की आवक कम हो गई है। जलस्तर में कमी को देखते हुए बांध का एक फाटक खुला रखा गया है, जिससे लगातार पानी निकाला जा रहा है। बाकी फाटक अभी बंद हैं।सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रख रहे हैं।