मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने पांच साल बाद दबोचा धोखाधड़ी का आरोपी भेजा जेल।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ओम प्रकाश अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है,पीड़ित पक्ष मुकुल अग्रवाल ने बताया कि लाजपतनगर निवासी आरोपी ओम प्रकाश अग्रसेन समिति में अध्यक्ष थे,इन्होंने जालसाजी करते हुए जमीन की 19 फर्जी रजिस्ट्री कराई थी, फिर इनके द्वारा कराई गई सभी रजिस्ट्री को सिविल न्यायालय ने निरस्त किया था।