मुरादाबाद: पंचायत भवन में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिला स्तरीय पीस कमेटी का हुआ आयोजन
पंचायत भवन में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिला स्तरीय पीस कमेटी का आयोजन हुआ। इस दौरान एसएसपी सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, शहर इमाम, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे। गणमान्य नागरिकों से प्रेम और सौहार्द पूर्वक आगामी त्योहारों को मनाए जाने की अपील की गई। मुरादाबाद अब अपने बढ़ते निर्यात व सांप्रदायिक प्रेम और सौहार्द के लिए जाना जाता है।