मुरादाबाद: स्मार्ट सिटी के योजना के अंर्तगत नगर निगम टीम ने कांठ रोड पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया हटाओ अभियान
कांठ रोड पर नगर निगम की टीम ने स्मार्ट सिटी के योजना के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हटाओ अभियान चलाया। लोगों के द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को टीम ने पहुंचकर तोड़ा। लोगों ने नगर निगम की टीम से खुद से अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के लिए दो दिन का समय मांगा। इसके बाद नगर निगम की टीम ने दो दिन का समय देते हुए खुद से अतिक्रमण तोड़ने को कहा।