मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वर्कशाॅप पर जाते समय अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ी, गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।
कांठ रोड पर स्थित अगवानपुर ओवर ब्रिज के डिवाइडर कार चढ़ गई, गनीमत रही कि कोई चाेटिल नहीं हुआ है ,मौके पर पहुंची यूपी डॉयल-112 पुलिस ने कार को डिवाइडर से उतारवाकर सुरक्षित कराया ,घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है ,मालवीय नगर के प्रमोद गुप्ता अपनी कार से वर्कशॉप जा रहे थे।