मुरादाबाद: पाकबड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना पाकबड़ा पुलिस ने तौसिफ पुत्र दिलशाद को वाहन चेकिंग के दौरान रोका। पूछताछ के दौरान सवालों के उचित जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई तो तौसिफ के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पाकबड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल।