मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में 3 से 4 युवकों ने बेहोशी की दावा सुंघाकर 1 व्यक्ति का गला रेता, व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
RTO ऑफिस के पास, ऑटो से उतरे चरण सिंह पुत्र पन्नू सिंह को 3 से 4 युवकों ने पीछे से आकर बेहोशी की दवा सुंघाकर गला रेतकर गंभीर से घायल कर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार चरण सिंह कल दोपहर घर बिलारी तहसील गए थे और वहां से वो शाम को घर वापस लौट रहे थे। थाना मझोला पुलिस ने 3 से 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।