कोटकासिम: कोटकासिम में पूर्व विधायक ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया
Kotkasim, Alwar | Jun 12, 2026 पूर्व विधायक रामहेत यादव ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे कोटकासिम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घीकाका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योजना का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। शिविर में राजस्व सहित लगभग सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।