कांके: आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Jan 30, 2026 आरजेडी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर।बैठक हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन हुआ और वार्ड पार्षद, मेयर और उप मेयर पद पर चुनावी तैयारी पर चर्चा हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित आरजेडी के कई नेता मौजूद रहे।