बेनीपट्टी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेनीपट्टी में 7 केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में शुरु हुई मैट्रिक की परीक्षा
बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त माहौल में गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर केंद्रों के पास बांस बैरिकेडिंग की गई है और निषेधाज्ञा लागू किया गया। एसडीएम मनीषा व एसडीपीओ नेहा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने सभी केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।