सीतापुर: बिजवार इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
जनपद की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बिजवार इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल ऑटो चालक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर जिला अस्पताल मिलकर भर्ती कराया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा गंभीर व्यवस्था में उपचार जारी है।