सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में लखनऊ किया गया रेफर
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी इलाके में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध अवस्था के चलते घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालत बिगड़ने के बाद गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर जिला अस्पताल में लाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात को अधिक बिगड़ता देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी पुलिस को दी गई है।