सीतापुर: पिसावा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, पांच लोग घायल
जनपद के पिसावा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर अवस्था में घायल हो गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया दो लोगों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।