सीतापुर: मदनापुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के सकरन थाना क्षेत्र के मदनापुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए थे दोनों भाइयों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है बताया जा रहा है एक घायल की हालत नाजुक बताई गई है सड़क पर हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।