सीतापुर: बिसवा नगर पालिका के पास सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, नगर पालिका कर्मचारी महिला की हुई मौत
जनपद के बिसवा कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के पास सड़क पर पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही नगर पालिका कर्मचारी पत्नी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक महिला के शव का सीतापुर में पोस्टमार्टम कराया है।